katniमध्यप्रदेश

भाजपा जिला दमोंह की कार्यकारिणी हुई घोषित

भाजपा जिला दमोंह की कार्यकारिणी हुई घोषि

कटनी-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा दमोह जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए बताया कि इस टीम में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सुमन उपाध्याय, संजय सेन, अमित बजाज, करन सिंह लोधी, संजय यादव,मनीष तिवारी और राघवेन्द्र परिहार को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी रामेश्वर चौधरी, अरुण तिवारी और महेश पटेल को सौंपी गई है। मंत्री पद पर श्यामा उरैती, कपिल शुक्ला, भारत सिंह लोधी, सुधा सेन, भरत यादव, विनिता कुलस्ते और रानू नामदेव को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष का दायित्व सुरेश पटेल को मिला है, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में कुसुम खरे को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय मंत्री बने देवकीनंदन पटेल और सह कार्यालय मंत्री बने दिलीप चौरसिया। इसके अलावा मीडिया प्रचार की कमान प्रिंस जैन और सह मीडिया प्रचार प्रमुख के रूप में सिसरन जैन को नियुक्त किया गया है

Back to top button