katniLatestमध्यप्रदेश
कटनी बाईपास पर BJP प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का हुआ स्वागत
कटनी बाईपास पर BJP प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का हुआ स्वागत

कटनी। राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के संरक्षक किसान नेता और भारतीय जनता पार्टी BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और होशंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का मैहर से वापसी पर चाका बाईपास में राज्य शिक्षक संघ के प्रतीय महासचिव विपिन तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि आज में जिस जगह तक पहुंचा हूं वह आप सबका ही स्नेह और आशीर्वाद है जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा और समय आने पर इसका कर्ज जरूर चुकाऊंगा इस अवसर पर कटनी जनपद के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया तिवारी अवध प्यासी शिव चक्रवर्ती राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी हल्दकार जिला अध्यक्ष लखन डारिया राजू सिंह रवि सिंह डॉ डी आर वर्मा बिंजन श्रीवास सोमनाथ सहित अन्य जन उपस्थित थे








