Latestमध्यप्रदेश

BJP Breaking 11 जून को अपने सभी CM और डिप्टी सीएम की भाजपा ने बुलाई बैठक, ये है कारण

BJP Breaking BJP सूत्र ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर संभावित है और बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित प्रदेश संगठन सचिव मौजूद रहेंगे।

टिफिन मीटिंग’ में नड्डा नें दिया जीत का मंत्र

भाजपा जनता से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। इसी कड़ी में में ‘टिफिन मीटिंग’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर- प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पार्टी के नेता टिफिन लेकर जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करेंगे। जेपी नड्डा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष ‘टिफिन मीटिंग’ की और पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े रहने और लोगों का दिल जीतने के अलग-अलग तरीके खोजने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि टिफिन बैठकें आगे भी जारी रहेंगी।

र्यकर्ताओं से आत्म-अनुशासित रहने कहा

भाजपा के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि टिफिन मीट में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मंत्र दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जमीन से जुड़े रहना होगा और लोगों का दिल जीतने के लिए अलग-अलग तरीके खोजने होंगे। इस दौरान जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्म-अनुशासित रहने और एक-दूसरे के साथ एकजुट रहने का आग्रह किया। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा, “हम सभी को अहंकार छोड़ने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आत्म-अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है। छोटे दिल का मत बनो,  दिखावा करना बंद करो और एक दूसरे के साथ एकजुट रहो।”

Back to top button