भाजपा ने इंदौर में नए अध्यक्षों की घोषणा की, सुमित मिश्रा और श्रवणसिंह को मिली जिम्मेदारी

Screenshot 20250131 104616 Chrome

भाजपा ने इंदौर में नए अध्यक्षों की घोषणा की, सुमित मिश्रा और श्रवणसिंह को मिली जिम्मेदारी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने इंदौर नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर ही दी। सुमित मिश्रा भाजपा नगराध्यक्ष और श्रवणसिंह चावड़ा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। श्रवण इसके पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

गुरुवार दोपहर इंदौर नगर के लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए रणवीरसिंह रावत और इंदौर ग्रामीण के चुनाव अधिकारी यशपाल सिंह सिसोदिया ने नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन की घोषणा की। दिसंबर के अंत में भाजपा नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी हुई थी।

इसे भी पढ़ें-  "खुशी से जो दे दे वो लेता हूं": पन्ना में घूसकांड के बाद EE का बयान वायरल; लोकायुक्त ने 45 हजार की रिश्वत लेते पकड़े थे कर्मचारी