#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

BJP 2nd List सांसदों को उतार कर सबको चौंकाया, अब कई विधायकों के टिकट काटने की तैयारी!

BJP 2nd List मध्य प्रदेश में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री औऱ सांसदों को विधानसभा टिकट देकर एक बात को तो साफ कर दिया कि पार्टी एमपी को काफी गम्भीरता से ले रही है। भाजपा एमपी को हर हालत में जीतना चाहतीहै। इसके लिए उसने कद्दावर नेताओं को सीधे एमपी के चुनाव में ही उतार दिया।

विगत कई माह से डटे हुए थे क्षेत्रों में

आपको बता दें कि जितने भी सांसदों को टिकट दी गई वे सभी संगठनात्मक रूपसे अपने अपने क्षेत्रों में विगत कई माह से डटे हुए थे। भाजपा ने इन सांसदों को कांग्रेस के उन संभावित प्रत्याशियों के सामने उतारा है जहां या तो पार्टी में एकमत नहीं हो पा रहा था या कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी। कांग्रेस प्रत्याशी इन क्षेत्रों में प्रभावशाली थे। अब तीसरी सूची में भी भाजपा फिर चौकाने वाली लिस्ट लेकर आएगी सूत्रों के मुताबिक इस सूची में करीब 30 से 40 विधायकों की टिकट कट सकती है।

इससे पहले भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान पहले ही कर दिया था। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम हैं।

mp 1 6511a7c94c59a mp 2 6511a7ed905ae mp 3 6511a8015aa28 mp 4 6511a81610cbe

पिछले चुनाव में हारने वाली सीटों पर अगस्त में घोषणा

अगस्त में भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिन 60 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था, उन सभी पर पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। मध्य प्रदेश की 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और एक पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 21 में से 20 पर कांग्रेस और एक पर अजीत जोगी को जीत हासिल हुई थी।

उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट
सरला विरेंद्र रावत सबलगढ़
अदल सिंह कंसाना सुमावली
लाल सिंह आर्य गोहद
प्रीतम लोधी पिछोर
प्रियंका मीणा चाचौड़ा
जगन्नाथ रघुवंशी चंदेरी
वीरेंद्र सिंह लंबरदार बंडा
कामाख्या प्रसाद सिंह महाराजपुर
ललिता यादव छतरपुर
लखन पटेल पथरिया
राजेश कुमार वर्मा गुनौर
सुरेंद्र सिंह गहरवार चित्रकूट
हीरासिंह श्याम पुष्पराजगढ़
धीरेंद्र सिंह बड़वारा
नीरज ठाकुर बरगी
अंचल सोनकर जबलपुर पूर्व
ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा
डॉ. विजय आनंद मरावी बिछिया
भगत सिंह नेताम बैहर
राजकुमार कर्राये लांजी
कमल मस्कोले बरघाट
महेंद्र सिंह चौहान गोटेगांव
नानाभाऊ मोहोड सौंसर
प्रकाश उइके पांढुर्ना
चंद्रशेखर देशमुख मुलताई
महेंद्र सिंह चौहान भैंसदेही
आलोक शर्मा भोपाल उत्तर
ध्रुव नारायण सिंह भोपाल मध्य
राजेश सोनकर सोनकच्छ
राजकुमार मेव महेश्वर
आत्माराम पटेल कसरावद
नागर सिंह चौहान अलीराजपुर
भानू भूरिया झाबुआ
निर्मला भूरिया पेटलावद
जयदीप पटेल कुक्षी
कालू सिंह ठाकुर धरमपुरी
मधु वर्मा राऊ
ताराचंद गोयल तराना
सतीश मालवीय घट्टिया

सीएम के जिम्मे सिर्फ प्रचार

पार्टी ने इस बार एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अन्य दिग्गज नेताओं को भी चुनाव प्रचार अभियान में आगे रखा है तो वहीं अब एंटी इनकंबेंसी के माहौल को कमजोर करने के लिए पार्टी ने अपने 40 से ज्यादा वर्तमान विधायकों का टिकट काटने की भी तैयारी कर ली है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने राज्य के एक-एक विधान सभा सीट पर जीत हार के समीकरण को लेकर और वर्तमान विधायकों की सक्रियता, लोकप्रियता, उम्र, जनाधार और जीतने की क्षमता को लेकर कई स्तरों पर व्यापक और बड़े पैमाने पर सर्व करवाए हैं।

पांच राज्यों में होने हैं चुनाव
आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

Back to top button