मध्यप्रदेश

BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने वाले गिरफ्तार

सागर : सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन (सपाक्स) ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को घेरने का प्रयास किया, भाजपा मुख्यालय के सामने जब प्रदेशाध्यक्ष बैठक कर रहे थे, उस दौरान सपाक्स के सदस्यों ने काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तमाशा देखते रहे। कुछ समय बाद पुलिस ने सपाक्स के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के कुछ समय पहले ही भाजपा कार्यालय से गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह निकलकर गए थे, उसके बाद यह घटनाक्रम हो गया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक ले रहे थे। करीब साढ़े चार बजे के आसपास कार्यालय के सामने सपाक्स के भरत तिवारी, कपिल स्वामी, अरुण चौबे, कपिल दुबे, वरुण तिवारी, सहित अन्य सदस्य भाजपा संभागीय मुख्यालय के सामने पहुंच गए। यहां काले झंडे लहराते हुए राकेश सिंह बाहर आओ के नारे लगाना शुरू कर दिए। ये लोग एससीएसटी एक्ट में नए संशोधन व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध कर रहे थे। करीब 5 मिनट जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Back to top button