मध्यप्रदेश

BJP ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर तोड़ा विश्वास: अजय सिंह

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने BJP पर लोगों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोगों का अब पार्टी पर से भरोसा उठ गया है। अजय सिंह गुरूवार को सीधी और धोहनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आम सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के बड़े-बड़े सपने जनता को दिखाए।

चुनाव के वक्त अब वे लोगों से मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने का आइडिया मांग रहे हैं। जिस सरकार पर 15 साल इस प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया हो वह सरकार आज उनसे विकास और समृद्ध होने का आइडिया मांग रही है। उन्होंने आगो कहा कि भाजपा ने किसानों की खुशहाली और महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया। लेकिन अब इनके हालात प्रदेश की खराब स्थिति का खुलासा करते हैं। कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव इस प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

Leave a Reply

Back to top button