Site icon Yashbharat.com

BJP के साथ JDU का गठबंधन रहेगा बरकरार, 2019 में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

15 03 173609840pm ll

पटनाःरविवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा-जदयू का गठबंधन बरकरार रहेगा। 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव पीएम मोदी और नीतीश कुमार मिलकर लड़ेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने एक देश-एक चुनाव का समर्थन किया है।
Yashbharat

 इस दौरान जदयू ने नीतीश को अधिकृत किया और कहा कि पार्टी के फैसले नीतीश लेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद सीटों के बंटवारे पर उलझ रहा पेच सुलझ जाएगा। बैठक में जदयू ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर नाराजगी भी प्रकट की।


मालूम हो कि गिरिराज सिंह ने शनिवार को बिहार दंगे के आरोपियों से मुलाकात के दौरान बिहार सरकार पर हिंदुओं को गलत मामले में फंसाने का आरोप लगाया था। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले शनिवार को सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा।

अब इन सबके बीच सबकी निगाहें लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान पर भी टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ पासवान ने बिहार एनडीए को एक जुट बताया था वहीं बेटे चिराग ने कहा था कि तेजस्वी के साथ काम भी कर सकते हैं, राजनीति में कुछ भी हो सकता है। इसी बीच राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने बयान जारी करते हुए कहा था कि रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा बहुत जल्द महागठबंधन में शामिल होंगे।

Exit mobile version