LatestPoliticsबिहारराष्ट्रीय

बिहार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, घोषणा शाम 5 बजे, नीतीश को फिर कमान

JDU Meeting Live Updates: बिहार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। दिल्ली में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारणी क बैठक में ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ललन ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा, औपचारिक एलान शाम 5 बजे किया जाएगा।

पहले न्यूज एजेंसी ने केसी त्यागी के हवाले से यह खबर दी थी कि जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार को अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। हालांकि, बाद में त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं शाम पांच बजे से पहले कोई घोषणा करने के लिए अधिकृत नहीं हूं। शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, तब तक आप कोई भी निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं।

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने इसे (अध्यक्ष पद) स्वीकार कर लिया है। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था, अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे पद स्वीकार करें।

जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा नहीं है, उनकी एकमात्र इच्छा 2024 में भारतीय गठबंधन को मजबूत बनाना और भारत को भाजपा से मुक्त कराना है।

Back to top button