Latest

Bjp के नागरिकता संशोधन कानून समर्थन अभियान को मिली 52 लाख से अधिक कॉल

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन अभियान में भाजपा को 52 लाख से ज्यादा लोगों ने कॉल की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि भाजपा के सीएए समर्थन अभियान को सोमवार रात आठ बजे तक टोल फ्री नंबर पर 52.72 लाख कॉल मिली है।

 

 

देशभर में सीएए के समर्थन अभियान में भाजपा ने टोल फ्री नंबर जारी कर लोगों से मिस्ड कॉल करने को कहा था। लोगों को सीएए के बार में जागरुक करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को दस दिवसीय डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की थी। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता लोगों को सीएए के बारे में बताएंगे।

Leave a Reply

Back to top button