Sunday, April 12, 2026
Latest:
Latest

Bjp का इंकार, कांग्रेस के 10 विधायकों ने जताई Bjp में शामिल होने की इच्छा

पणजी। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय तेंदुलकर ने बुधवार को दावा किया कि पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के 10 विधायकों ने पार्टी का दामन थामने की इच्छा जताई। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें अपने साथ लेने से इन्कार कर दिया, क्योंकि पार्टी को विधानसभा में अभी स्पष्ट बहुमत है।

तेंदुलकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन हमने अपने गठबंधन के साथियों के साथ कार्यकाल पूरा करने का निर्णय लिया है।’

गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडणकर ने भाजपा नेता के दावे पर टिप्पणी से इन्कार कर दिया। तेंदुलकर का दावा चोडणकर के उस आरोप के दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए करोड़ों रुपये की लालच दी गई थी। हालांकि, तेंदुलकर इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 17 और कांग्रेस के 15 विधायक हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के (जीएफपी) के तीन, तीन निर्दलीय और राकांपा व महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के एक-एक विधायक हैं। जीएफपी और निर्दलीय विधायक सरकार के साथ हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply