Latest

बिष्णुपुर: वोट पाने के लिए संतों का अपमान कर रही हैं, PM मोदी का ममता पर हमला

बिष्णुपुर: वोट पाने के लिए संतों का अपमान कर रही हैं, PM मोदी का ममता पर हमला

बिष्णुपुर: वोट पाने के लिए संतों का अपमान कर रही हैं, PM मोदी का ममता पर हमला, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिष्णुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी हो, लेफ्ट हो या कांग्रेस हो. ये सभी पार्टियां अलग-अलग दिखती हैं, लेकिन उन सभी के पाप एक जैसे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिष्णुपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में सूपड़ा साफ होता देखकर टीएमसी बखौला गयी है. मानवता की सेवा करने वाली सनातन समाज को गाली देना शुरू कर दिया है. यहां की मुख्यमंत्री मुस्लिम कट्टरपंथियों के दवाब में वोट पाने के लिए हमारे संतों को, हमारे महान संगठनों को सार्वजनिक रूप से गालियां दे रही हैं. बदनाम कर रही हैं. हिंदुओं को भगीरथी में डुबो देने वाला बयान टीएमसी ने सोच समझकर दिलवाया था. वोटबैंक के दवाब में टीएमसी लगातार संतों को अपमानित कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की परंपरा को टीएमसी अपमानित कर रही है. ये लोग मोदी के विरुद्ध वोट जिहाद की अपील करवाते हैं. ये लोग राम मंदिर को भली भांति बार-बार गंदी से गंदी, भद्दी से भद्दी गालियां देते हैं. क्या ऐसी पार्टी को बर्दाश्त करेंगे क्या? बंगाल टीएमसी की तुष्टिकरण की नीति का जवाब वोट से देंगे?

Back to top button