Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: LIVE बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020: पोस्टल बैलेट की गिनती जारी, अब तक NDA 74, महागठबंधन 44

LIVE Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020: बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में महागठबंधन आगे है। अब तक महागठबंधन के पक्ष में 74 सीटें जाती दिख रही हैं, वहीं एनडीए के 44 सीटें मिलती दिख रही हैं। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी बनती दिख रही है। प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सब कुछ ठीक रहा तो साढ़े 10 बजे तक अंदाजा लगा जाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच साल सेवा का मौका किसे दिया है, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या आरजेडी के तेजस्वी यादव। दिन में दो या तीन बजे तक तस्वीर पूरी साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। यानी सुशासन बाबू का सफर यही थम जाएगा। महागठबंधन विजयी होता है तो तेजस्वी यादव के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट कोई दूसरा नहीं होगा।
LIVE अपडेट: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रुझान एनडीए के पक्ष में आया है। भाजपा दो सीट पर आगे चल रही है। ताजा खबर लिखे जाने तक एनडीए सोलह सीट पर तो महागठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्णिया में भाजपा आगे चल रही है।
मधुबनी जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई है। विभिन्न दलों के अभिकर्ता मतगणना केंद्र के भीतर पहुंच चुके हैं।
LIVE अपडेट: मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। कोरोना महामारी देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है। साथ ही मास्क और सैनेटाइटज वितरित किए गए हैं। बिहार चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। नियमानुसार पहले सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गणना होगी। सुबह 8:15 बजे ईवीएम से गणना की शुरुआत हो पाएगी।
LIVE अपडेट: बिहार में तीन चरण में मतदान हुआ है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को वोट पड़े थे। जदयू और भाजपा ने अन्य छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, वहीं महागठबंधन में मुख्य रूप से लालू यादव की पार्टी और कांग्रेस रहे। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा।
आज है नतीजों का दिन
बिहार विधानसभा चुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात विधानसभा उपचुनाव का ताजा परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
मधेपुरा सीट पर है मुकाबला त्रिकाणीय: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने वाली है और सभी तो नतीजों का इंतजार है। जिन सीटों पर कांटे का मुकाबला हो रहा है, उनमें मधेपुरा विधानसभा भी शामिल है। यहां से इस बार जाप सुप्रीमों और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के भाग्य का फैसला होने वाला है। उनके आने से यहां का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। दो बार से RJD के टिकट से जीत रहे प्रो.चंद्रशेखर के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। वे इस बार हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं। वहीं जदयू के टिकट से निखिल मंडल चुनाव मैदान में हैं। निखिल मंडल बीपी मंडल के पौत्र व विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के दामाद हैं।








