Site icon Yashbharat.com

Bihar Chunav Result Live: रुझानों में नीतीश और तेजस्वी के बीच कांटे की टक्कर, क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर

download

Bihar Assembly Election Result 2020 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2020) को लेकर हुए अधिकांश एक्जिट पोल (Exit Polls) में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashvi Yadav) के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन (Mahagathbandhan) को जीत हासिल होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. हालांकि शुरुआती रुझानों में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन और नीतीश कुमार के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ रही NDA के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. अब तक आए 216 सीटों के रुझानों में जेडीयू गठबंधन 109 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं आरजेडी गठबंधन को 100 सीटों पर बढ़त बनाए दिख रही है. वहीं इस बीच खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की LJP 5 सीटों पर आगे चल रही है. इन रुझानों से खुश LJP के प्रवक्ता खुद को किंगमेकर की तरह बता रहे हैं.

Exit mobile version