Site icon Yashbharat.com

Bigg Boss 11: गुस्से में आईं काम्या पंजाबी, बोलीं-क्या ये औरत है?

2017 11image 13 47 488006000untitled 13 ll

बिग बॉस 11 के सीजन में हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया में जम कर ट्रोल हो रही हैं। घर के अंदर हिना खान टेलीविजन के कई नामी स्टार्स के बारे में चुगली करती नजर आईं। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स हिना खान पर बुरी तरह भड़क रहे हैं। इतना ही नहीं टेलीविजन इंजस्ट्री के कई स्टार्स ने भी इस मामले में हिना खान को खूब लताड़ लगाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट हिना का बिग बॉस सीजन 11 का ही एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में हिना खान गौहर खान, साक्षी तंवर और संजीदा के बारे में टीका-टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसको लेकर सबसे पहले गौहर खान का रिएक्शन आया था।

वहीं गौहर खान की बात का सपोर्ट करते हुए टीवी स्टार काम्या पंजाबी भी सामने आई हैं। वीडियो में जो हिना दूसरे टीवी स्टार्स के लिए कह रही हैं इसको लेकर कम्या पंजाबी गौहर खान के ट्विटर अकाउंट पर कॉमेंट करती हैं। काम्या कहती हैं, ‘ओह माय गॉड!! जो मैंने देखा क्या वो सच है? क्या ये औरत हैं? कहां से आई है? गौहर खान आई लव यू एंड सो प्राउड ऑफ यू!!! साक्षी तंवर की तरह पहले बन कर दिखाओ मैडम #Hinakhan आप तो उनका नाम लेने के लायक भी नहीं।’

Exit mobile version