Site icon Yashbharat.com

यूपी पुलिस में नैतिकता का बड़ा कदम: शराब-मांसाहारी पुलिसवालों को महाकुंभ में नहीं मिलेगी ड्यूटी

kumbh

यूपी पुलिस में नैतिकता का बड़ा कदम: शराब-मांसाहारी पुलिसवालों को महाकुंभ में नहीं मिलेगी ड्यूटी। डीजीपी मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। महाकुंभ में शराब और मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। चरित्र और आम सत्यनिष्ठा के लिहाज से भी बेदाग पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी।

साथ ही कहा है कि, उनकी सत्यनिष्ठा, छवि, आम शोहरत और चाल-चलन अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की आयु सीमा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया है।

डीजीपी मुख्यालय में एडीजी स्थापना संजय सिंघल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक महाकुंभ भेजे जाने वाले आरक्षियों की उम्र सामान्यत: 40 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह मुख्य आरक्षी 50 वर्ष से अधिक और उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक 55 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं होने चाहिए।

Exit mobile version