उत्तरप्रदेशEntertainmentFEATUREDमनोरंजन

धुरंधर 2: बॉलीवुड और यूपी की राजनीति में सुर्खियों में: सपा के बड़े फाइनेंसर की हत्या पर बागी विधायक पूजा पाल का बड़ा बयान

लखनऊ: धुरंधर 2: बॉलीवुड और यूपी की राजनीति में सुर्खियों में: सपा के बड़े फाइनेंसर की हत्या पर बागी विधायक पूजा पाल का बड़ा बयान,समाजवादी पार्टी (सपा) की बागी विधायक पूजा पाल ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में दिखाए गए माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर अपनी ही पार्टी पर हमला बोला।

धुरंधर 2: बॉलीवुड और यूपी की राजनीति में सुर्खियों में: सपा के बड़े फाइनेंसर की हत्या पर बागी विधायक पूजा पाल का बड़ा बयान

पूजा पाल का आरोप है कि अतीक अहमद सपा का बड़ा फाइनेंसर था और उनकी हत्या से पार्टी नेता अखिलेश यादव असंतुष्ट थे। उन्होंने कहा कि अतीक ने उनके पति राजू पाल की हत्या कर उनके परिवार सहित हजारों परिवारों की जिंदगी बर्बाद की।

पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं का सफाया किया। पूजा पाल ने साफ किया कि अगर सपा की सरकार होती, तो उनकी हत्या हो चुकी होती।

धुरंधर 2 में अतीक अहमद के पाकिस्तान कनेक्शन और सपा से कथित संबंध को दिखाए जाने के बाद यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Back to top button