Latest

16 साल में शादी! पारधी युवती मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा, NCST जांच में सामने आई सच्चाई

16 साल में शादी! पारधी युवती मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा, NCST जांच में सामने आई सच्चाई।मध्य प्रदेश की पारधी जनजाति से जुड़ी युवती मोनालिसा के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में युवती को नाबालिग पाया गया है।

16 साल में शादी! पारधी युवती मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा, NCST जांच में सामने आई सच्चाई

आयोग को दी गई शिकायत के आधार पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर महेश्वर तक पूरे मामले की गहन जांच की। यह शिकायत अधिवक्ता प्रथम दुबे द्वारा 17 मार्च 2026 को आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई थी।

जांच के दौरान महेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड में युवती की जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज पाई गई। इस आधार पर 11 मार्च 2026 को हुए विवाह के समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी, जो कि कानूनन बाल विवाह की श्रेणी में आता है।

इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि केरल में विवाह पंजीयन के लिए उपयोग किए गए जन्म प्रमाण पत्र में अलग जन्म तिथि दर्ज थी। जांच टीम ने इसे संदिग्ध मानते हुए संबंधित दस्तावेजों को निरस्त करने की सिफारिश की है।

मामले ने अब कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि