सर्दी में विद्यार्थियों को बड़ी राहत: स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, अलग रंग की स्वेटर-जूते पहनने पर छात्रों को स्कूल में नहीं रोका जाएगा
सर्दी में विद्यार्थियों को बड़ी राहत: स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, अलग रंग की स्वेटर-जूते पहनने पर छात्रों को स्कूल में नहीं रोका जाएगा

भोपाल। सर्दी में विद्यार्थियों को बड़ी राहत: स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, अलग रंग की स्वेटर-जूते पहनने पर छात्रों को स्कूल में नहीं रोका जाएगा। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ठंड के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण और राहत देने वाला आदेश जारी किया है। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि यदि कोई विद्यार्थी यूनिफॉर्म से अलग रंग या डिजाइन का स्वेटर पहनकर आता है, तो उसे कक्षा में बैठने से नहीं रोका जाए।
सर्दी में विद्यार्थियों को बड़ी राहत: स्कूल शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन, अलग रंग की स्वेटर-जूते पहनने पर छात्रों को स्कूल में नहीं रोका जाएगा
लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जनजातीय कार्य विभाग के जिला सहायक आयुक्तों/संयोजकों को भेजे गए आदेश में कहा है कि कई स्कूलों में बच्चों को सर्दी में अलग स्वेटर पहनने पर क्लास से बाहर कर दिया जाता है, जो बच्चों के हित में नहीं है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि ठंड से बचाव विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और स्कूल यूनिफॉर्म के नाम पर किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित करना उचित नहीं है।
कक्षा के बाहर जूते उतारने की बाध्यता खत्म
विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि सर्दियों में विद्यार्थियों को जूते या चप्पल कक्षा के बाहर उतारने के लिए बाध्य न किया जाए। इस तरह की प्रथाएँ छात्रों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं।
आदेश में सभी स्कूलों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।