Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर : भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा का श्री गणेश, इन दो जिलों में घोषित हुए पदाधिकारी

भोपाल। मधप्रदेश में भाजपा जिला कार्यकारणी की घोषणा की शुरुआत हो गई है।  गणेशोत्सव के शुभ पर्व पर आज दो जिलों की जिला टीम घोषित कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सागर ग्रामीण और हरदा जिले की जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के पहले अधिकांश जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

मतलब साफ है कि अब धीरे धीरे कटनी सहित बाकी जिलों में भी कार्यसमिति घोषित कर दी जाएगी। आपको बता दें कि जिलाध्यक्षों का 6 माह से अधिक का कार्यकाल व्यतीत होने के बाद जिलों की टीम नहीं बन पाई थी। बीते एक महीने से इसकी कवायद प्रदेश स्तर पर चल रही थी, गौरतलब है कि टीम फाइनल करने की सुगबुगाहट तेज थी जिसके बाद आज जिला कार्यकारिणी घोषणा का श्री गणेश हो गया। उल्लेखनीय है कि सम्भाग स्तरीय बैठकों का क्रम जारी है जिसमे जिलों की टीम फाइनल की जा रही हैं। इस बैठक में गिने चुने भाजपा नेता ही शामिल होते हैं जिलों से सिर्फ जिला अध्यक्ष और प्रभारी ही इन बैठकों में शामिल होते हैं।

हालांकि अभी तक कटनी का नम्बर नहीं आया है पर सूत्र बताते हैं कि एक दो दिन में कटनी अर्थात जबलपुर सम्भाग की बैठक भी होना तय है। आपको बता दें कि गत दिनों जिलों में पर्यवेक्षको ने भी पहुंचकर नब्ज टटोली थी। इस दौरान अपेक्षित भाजपा नेता जनप्रतिनिधियों से फार्म में नाम लिए गए थे।

आइए जानते हैं सागर और हरदा की कार्यकारिणी में कौन शामिल किया गया। 

IMG 20250831 WA0040

IMG 20250831 WA0039 1

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम