मुख्यमंत्री–मंत्री और विधायकों के वेतन-भत्ते में 10 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी, सीएम का वेतन बढ़कर ₹2.60 लाख, विधायकों का ₹1.70 लाख प्रस्तावित
मुख्यमंत्री–मंत्री और विधायकों के वेतन-भत्ते में 10 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी, सीएम का वेतन बढ़कर ₹2.60 लाख, विधायकों का ₹1.70 लाख प्रस्तावित
मुख्यमंत्री–मंत्री और विधायकों के वेतन-भत्ते में 10 साल बाद बड़ी बढ़ोतरी, सीएम का वेतन बढ़कर ₹2.60 लाख, विधायकों का ₹1.70 लाख प्रस्तावित। दस साल बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विधायक और पूर्व विधायक के वेतन-भत्ते में वृद्धि होगी।
एक दिसंबर से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सामान्य प्रशासन और संसदीय कार्य विभाग वेतन-भत्ता संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेंगे। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री का वेतन-भत्ता दो लाख से बढ़कर 2.60 लाख तो विधायकों का 1.10 से 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह तक किया जा सकता है। इसी अनुपात में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्ते में वृद्धि होगी।
प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दस वर्ष से विधायकों के वेतन-भत्ते में वृद्धि नहीं हुई। जबकि, खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए वेतन-भत्ते में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में भाजपा से अजय विश्नोई और कांग्रेस से सचिव यादव को लेकर समिति बनाई गई थी। इसकी दो बैठकों में विभिन्न राज्यों में विधायकों को दिए जा रहे वेतन-भत्ते का अध्ययन रिपोर्ट रखी गई। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी संसदीय कार्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद पुनरीक्षित वेतन-भत्ते का प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।








