उत्तरप्रदेशFEATUREDLatest

महंत गद्दी पर बड़ा झगड़ा! जूना अखाड़ा ने सज्जन और राम गिरि को हटाया

महंत गद्दी पर बड़ा झगड़ा! जूना अखाड़ा ने सज्जन और राम गिरि को हटाया।  शहर के लालबाग माता मंदिर और प्राचीन सिद्धपीठ श्री काली माता मंदिर की महंत गद्दी को लेकर विवाद तेज हो गया है। जूना अखाड़ा ने महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि को हटाने का निर्णय लिया, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात कर दी।

खाली पेट तरबूज खतरनाक: जानिए ये 5 बड़े नुकसान, और डॉक्टर की सलाह

महंत गद्दी पर बड़ा झगड़ा! जूना अखाड़ा ने सज्जन और राम गिरि को हटाया

जूना अखाड़ा के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि ने डीएम से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। हालांकि, महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि ने इसे चुनौती देते हुए आरोप लगाया कि प्रवक्ता और उनके साथ आए साधु-संतों ने धनराशि की मांग की और बिना नोटिस व सूचना प्रशासन व पुलिस को मिथ्या जानकारी दी।

दोनों महंतों ने कहा कि मंदिर की गुरु परंपरा में बाहरी व्यक्ति का दखल नहीं हो सकता और वे मंदिर के विकास के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। जूना अखाड़ा ने दोनों महंतों को स्थानांतरित करने और नई व्यवस्था बनाने की योजना बनाई है।

प्रशासन ने मामले पर नजर रखते हुए दो से चार दिन में कार्रवाई करने का संकेत दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम