रेलवे का बड़ा फैसला: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत 46 ट्रेनें 20 दिन के लिए कैंसिल
रेलवे का बड़ा फैसला: भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत 46 ट्रेनें 20 दिन के लिए कैंसिल के8 गई हैं। उमरिया स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। इसी के साथ उमरिया से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अगले बीस दिनों तक रद्द रहेंगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 18235 और 18236 शामिल है जो 24 अगस्त से 20 दिन कैंसल रहेगी।
बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन भी निरस्त
शनिवार को बिलासपुर-कटनी मेमू ट्रेन और चिरमिरी-कटनी ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया था। इस दौरान उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 24 अगस्त से पांच सितंबर यह कार्य चलेगा। इसके बाद 26 अगस्त से नौ सितंबर तक पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुड़वाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का काम चलेगा। इसी वजह से यह ट्रेन रद्द की गई।
एक साथ चलेगा काम, 46 ट्रेनें रद्द
तीसरी लाइन से स्टेशनों को जोड़ने के काम के कारण 27 अगस्त से कई अन्य ट्रेनें भी कैंसल हो जाएंगी। अलग-अलग तिथि में इन दोनों कार्यों के कारण 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसकी सूचना पहले ही जारी हो चुकी है। हालांकि यात्रियों को एक बार ही परेशानी होगी।
उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस भी कैंसल
यह पहली बार हुआ है कि दोनों जोन ने एक ही तिथि में कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया है। यदि कार्य अलग-अलग होते तो ट्रेनें दो चरणों में निरस्त होतीं। जिसके चलते यात्रियों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ता। भोपाल एक्सप्रेस के अलावा 24 अगस्त को उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी रद रहेगी।

