Saturday, May 23, 2026
Latest:
दिल्‍लीFEATURED

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: Honey Singh और Badshah के विवादित गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए

दिल्ली, 2 अप्रैल 2026: दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: Honey Singh और Badshah के विवादित गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए,  मशहूर रैपर Yo Yo Honey Singh और सिंगर Badshah का एक पुराना गाना अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हट जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है कि गाने को तुरंत सोशल मीडिया, म्यूजिक और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया जाए।

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: Honey Singh और Badshah के विवादित गाने को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए

इस गाने की समस्या इसके अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बोल हैं। न्यायाधीश पुरुशेंद्र कौरव ने कहा कि यह गाना “बहुत ही कम मामलों में से एक है जिसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया”। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई भी कंटेंट सभ्य समाज में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं रह सकता।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू शक्ति दल ने याचिका दायर की। याचिका में दावा किया गया कि हाल ही में एक कॉन्सर्ट में Honey Singh ने इस विवादित गाने की कुछ लाइनें गाई थीं, जिससे पुष्टि हो गई कि यह गाना उन्हीं का है।

कोर्ट ने दोनों कलाकारों को कड़ा चेतावनी देते हुए कहा कि गाने के सभी यूआरएल तुरंत ब्लॉक किए जाएं, और जिन्होंने भी इस गाने पर अधिकार जताया है, उन्हें इसे हटाने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई 2026 को होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम