कटनी। कटनी जिले के बंजारी के पास यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ताजा जानकारी के अनुसार, एक बच्ची का शव अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली है, जबकि कई घायल अभी भी दुर्घटनास्थल पर बताए जा रहे
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल यात्रियों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से विजयराघवगढ़ अस्पताल लाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस रजा बस सर्विस की बताई जा रही है।
दुर्घटनास्थल से घायलों को निकालने के प्रयास
हादसे के बाद राहत एवं बचाव के प्रयास जारी होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हादसे में अन्य यात्रियों की स्थिति और घायलों की कुल संख्या के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार
बस दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। घटना से संबंधित ताजा जानकारी मिलने पर समाचार अपडेट किया जाएगा।





















