Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

Big Breaking ताज एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे यात्री

Big Breaking ताज एक्सप्रेस की 4 बोगियों में भीषण आग लग गई। सौभाग्य से ट्रेन के सभी यात्री बाल बाल बच गए।

दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2280 ताज एक्सप्रेस ट्रेन ओखला-तुगलकाबाद ब्लॉक सेक्शन पहुंची तभी एक कोच में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया गया। डीआरएम दिल्ली और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन के कोच से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती दिख रही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम