BIG BREAKING: सीधी के पास यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 40 लोग लापता, 7 को सुरक्षित निकाला
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां सीधी जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे उस बस में लगभग 50 लोग सवार थे और यात्री बस के गिर जाने से सभी 50 यात्री नहर में ही समा गए है। प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हुआ है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बस सीधी से सतना जा रही थी। उसी दौरान जब बस रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना पुल के पास पहुंची, उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसकी वजह से यात्री बस में लगभग मौजूद सवार 50 यात्रियों के डूब जाने की खबर है। वहीं इस नहर में तेज बहाव होने के कारण 4 यात्री तैर कर वापस आएं और बाकी यात्री का अब तक कोई पता नहीं चला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 यात्रियों के शव निकाल लिए गए। वहीं कुल मिलाकर 7 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं जबकि बाकी अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

