Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Big Breaking: आलाकमान ने कमलनाथ को स्तीफ़ा देने को कहा, स्ट्रिक्ट मोड में दिखी कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कराती हार के बाद अब कांग्रेस का केंद्रीय आलाकमान एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख पद से कमलनाथ को इस्तीफा देने को कहा है। बता दें कि चुनावों और उससे पहले कमलनाथ को आलाकमान ने फ्री हैंड दिया था और वह अपने हिसाब से फैसले ले रहे थे। अब इस हार के बाद आलाकमान हार के कारणों की समीक्षा कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत ही सबसे पहले कमलनाथ को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है

मंगलवार को कमलनाथ ने बुलाई है भोपाल में बैठक वहीं इससे पहले कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक भोपाल में बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें पार्टी की इस हार पर समीक्षा की जाएगी और एक-एक सीट पर हार के कारणों की चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनावों में जहां पार्टी के 114 विधायक चुनकर आए थे लेकिन इस बार यह संख्या केवल 66 पर ही सिमट गई

download2814292515949397286646501

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम