Latestमध्यप्रदेश

Big Breaking:एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायक मंत्री फिर कतिथ तौर पर गायब, कांग्रेस में हड़कंप

भोपाल । मध्यप्रदेश में फिर सियासत गर्म हो गई है। एक दो नहीं अबकी बार दो मंत्रियों सहित करीब 10 विधायक फिर कतिथ तौर पर गायब हो गए हैं। गायब मंत्री विधायक में  इमरती देवी, प्रदुम् सिंह गिरिराज दण्डवत, रघुराज कसाना, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया,  यशवंत जाटव सहित कुछ अन्य शामिल हैं। ये सभी सिंधिया समर्थक विधायक मंत्री हैं।

इससे पहले…

 MP News कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह की भोपाल वापसी और वरिष्ठ नेताओं से मेल-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि जाे मार्गदर्शन सोनिया गांधी ने दिया है उसका पूरी तरह पालन करुंगा। कमलनाथ की इससे पहले ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से मुलाकात की भी जानकारी मिली है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी से अब रहा नहीं जा रहा। 15 वर्षों के दौरान उन्‍होंने जो भ्रष्‍टाचार किया है वह अब उजागर हो रहा है इससे वे क्षुब्‍ध हैं।

ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Madhya Pradesh CM Kamal Nath on his meeting with Congress Interim President Sonia Gandhi: I discussed with her the current political situation. I will follow her suggestions.

Twitter पर छबि देखें

कमलनाथ रविवार देर शाम नई दिल्ली रवाना हो गए थे। समझा जाता है कि वे पार्टी नेताओं से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार, कैबिनेट विस्तार और मौजूदा राजनीतिक हालातों पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

वहीं प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सिंधिया गुट के एक दर्जन से अधिक विधायकों और मंत्रियों के बेंगलुरु जाने की अपुष्‍ट खबरें सामने आ रही हैं। कुछ विधायकों के माेबाइल भी बंद बताए जा रहे हैं।

छिंदवाड़ा का कार्यक्रम रद्द

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की सियासत में तेजी से घट रहे घटनाक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लगातार मंत्रियों और विधायकों से संवाद कर रहे थे। रविवार को उन्हें छिंदवाड़ा जाना था, लेकिन उन्होंने इसे निरस्त कर दिया था। मुख्यमंत्री निवास में वे दिनभर मंत्री, विधायक और नेताओं से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसमें मुख्य सचिव सुधिरंजन रंजन मोहंती भी मौजूद थे। देर शाम बेंगलुरु से कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह इंदौर होते हुए भोपाल आए और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद वे रात साढ़े आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Back to top button