BIG BOSS : में रोती हीना को मिला पहलवान गीता का सहारा

नई दिल्ली:  अकसर ही विवादों में रहने वाला बिस बॉस का सीजन 11 सुर्खियों में हैं। इस सीजन में आए दिन कंटेस्टेंटस में आपसी झगड़े और एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला चलता रहता है। इन दिनों घरवालों का निशाना हिना खान हैं। लेकिन ऐसे में उनके फैंस के साथ पहलवान गीता फोगाट का सहारा मिल गया है।

बिग बॉस के बाहर हीना खान की फैंस की लिस्ट में इंटरनेश्नल पहलवान गीता फोगाट का नाम भी है, इस बात अंदाजा उनके ट्वीट से मिल रहा हैं। दरअसल, ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट हिना खान लगातार दूसरे दिन शो में रो पड़ीं।उन्हें इस बात से बेहद  दुख हैं कि घरवाले उन पर इल्जाम लगाते हैं कि वह कंटेस्टेंट्स को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। उनकी ऐसी हालत देखकर गीता फोगाट ने फट से ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि विरोध उसी का होता हैं, जिसका कोई वजूद होता हैं।

विरोध उसी का होता हैं, जिसका कोई वजूद होता हैं । stay strong@eyehinakhan https://twitter.com/colorstv/status/928673472850509824 

गौरतलब है कि कि गीता फोगाट और हिना खान रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ में एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रह चुकी हैं। इस शो के दौरान दोनों काफी गहरी दोस्ती देखी गई थी। जहां गीता शुरुआती दिनों में बाहर हो गई थी, वहीं हिना टॉप 2 तक पहुंच चुकी थी।

Exit mobile version