कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड फायर क्ले ले जा रहा वाहन जब्त; बिना RFID टैग व नंबर प्लेट के लोडिंग पर लगी रोक

कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड फायर क्ले ले जा रहा वाहन जब्त; बिना RFID टैग व नंबर प्लेट के लोडिंग पर लगी रोक

कटनी में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: ओवरलोड फायर क्ले ले जा रहा वाहन जब्त; बिना RFID टैग व नंबर प्लेट के लोडिंग पर लगी रोक

कटनी: जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में संयुक्त जांच दल ने सुरखी टैंक के समीप स्थित नाके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्धारित क्षमता से अधिक फायर क्ले (Fire Clay) का परिवहन कर रहे एक ओवरलोड वाहन को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से बड़वारा पुलिस थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

Katni Coal Scam: कटनी में खनिज विभाग का ‘जीरो टॉलरेंस’; कोयले का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा जब्त, ई-टीपी में मिली बड़ी हेराफेरी

एक पखवाड़े से चल रहा संयुक्त अभियान, पहले भी 3 वाहन हो चुके हैं जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर पिछले एक पखवाड़े से खनिज, पुलिस, परिवहन और वन विभाग का संयुक्त अमला सुरखी टैंक के पास स्थित वन चौकी पर लगातार सघन जांच अभियान चला रहा है। यहाँ से गुजरने वाले प्रत्येक खनिज वाहन की नंबर प्लेट, आरएफआईडी (RFID खनिज टैग) और वैध दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन की इस लगातार निगरानी का असर भी दिखने लगा है और क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की आवाजाही में कमी आई है। इससे पहले भी संयुक्त दल ने रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों के सुपुर्द किया था। 

इसे भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच PM आवास पर हाईलेवल बैठक, मोदी-शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच डेढ़ घंटे तक मंथन

खदान संचालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए सख्त निर्देश जिला प्रशासन ने खदान संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट चेतावनी जारी की है। नए दिशा-निर्देशों के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

  • लोडिंग और e-TP पर रोक: सभी खदान धारकों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल उन्हीं वाहनों में खनिज भरें, जिन पर मानक नंबर प्लेट और आरएफआईडी टैग लगे हों। नियमों का पालन न करने वाले वाहनों में खनिज लोड करने और ई-परिवहन पास (e-TP) जारी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

  • नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर कार्रवाई: यदि किसी वाहन की नंबर प्लेट अस्पष्ट पाई जाती है या उससे छेड़छाड़ की गई है, तो संबंधित के विरुद्ध परिवहन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • दंडात्मक कार्रवाई: बिना वैध ई-परिवहन पास, मानक नंबर प्लेट और आरएफआईडी टैग के खनिज परिवहन करने या अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर खनिज नियमों के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।