katniमध्यप्रदेश

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की आई.डी में मिला लाखों बैलेंस

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की आई.डी में मिला लाखों बैलें

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की जानकारी एकत्रित कर उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में गत रात्रि में मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कटनी रेल्वे स्टेशन कटनी फूड प्लाजा के पास एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 30-35 साल है, अपने मोबाईल में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की मास्टर आई.डी लिए है और किसी ग्राहक को क्रिकेट सट्टे की आई.डी देने व सट्टे के लेन-देन का हिसाब करने के लिए बुलाया है। कि सूचना पर थाना कोतवाली से तत्काल स्टाफ को मौके पर भेजा गया जो फूड प्लाजा के सामने मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदेही से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम स्वपनिल अग्रवाल पिता स्व. कृष्णकांत अग्रवाल उम्र 32 वर्ष नि. आदर्श कालोनी कटनी का होना बताया। संदेही के पास मिले रेडमी कंपनी के एन्ड्राईड मोबाईल को चेक करने पर उसमें ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे की मास्टर आई.डी.WOOD 777.COM अपलोड थी, जिसमें 1,89,672 रूपये का बैलेंस, सट्टे के लेन-देन का हिसाब व ऑफलाईन बुकिंग का 1200 रू नगद मिला। पकड़े गए आरोपी का कृत्य धारा 4क जुआ अधिनियम का घटित करना पाए जाने से समक्ष साक्षियों के मोबाईल व नगदी रकम जप्त कर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 140/26 धारा 4क जुआ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। पुलिस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. विजय गिरी, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

Back to top button