इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: करोड़ों का बैंक गबन करने वाला गिरोह पकड़ा, तत्कालीन मैनेजर सहित 7 पर FIR
इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: करोड़ों का बैंक गबन करने वाला गिरोह पकड़ा, तत्कालीन मैनेजर सहित 7 पर FIR
इंदौर।इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: करोड़ों का बैंक गबन करने वाला गिरोह पकड़ा, तत्कालीन मैनेजर सहित 7 पर FIR, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये के गबन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। प्रकरण में तत्कालीन बैंक मैनेजर जतिन गुप्ता और जालसाज जावेद खान सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरोह पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है।
वायरल होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पिता को पैक कर कूरियर करने पहुंचा परिवार, पकड़े गए तो दिया अजीब तर्क
इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: करोड़ों का बैंक गबन करने वाला गिरोह पकड़ा, तत्कालीन मैनेजर सहित 7 पर FIR
केनरा बैंक की नंदानगर शाखा का मामला
एसपी (EOW) रामेश्वर यादव के अनुसार यह मामला केनरा बैंक की नंदानगर शाखा से जुड़ा है। बैंक की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर आनंद तोतड़े ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच निरीक्षक राजेश साहू द्वारा की गई।
जांच के बाद मंगलवार को आरोपित **करामत खान, मोहम्मद रफीक, जतिन गुप्ता, कमलेश दरवानी, सुनील जैन, जावेद खान और इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
फर्जी दस्तावेजों से रची गई साजिश
करामत खान की ‘अबू रोड लाइंस’ नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है, जिसे व्यापार के लिए ऋण की आवश्यकता थी। उसने पूर्व में सिंडीकेट बैंक (अब केनरा बैंक) में लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
जावेद खान ने ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान के नाम पर नकली दस्तावेज बनाए और इरफान के साथ मिलकर मोहम्मद रफीक को बैंक में पेश किया। मूल्यांकनकर्ता सुनील जैन ने सर्च रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर क्रेडिट मैनेजर कमलेश दरवानी और ब्रांच मैनेजर जतिन गुप्ता ने बिना मौके पर निरीक्षण किए 33 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया।
नीलामी में खुला फर्जीवाड़ा
किस्तें जमा न होने पर खाते को एनपीए (Non-Performing Asset) घोषित कर संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि प्रस्तुत किए गए मकान के दस्तावेज फर्जी थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह मकान पहले ही इंडियन बैंक द्वारा नीलाम किया जा चुका था।
पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी दर्ज हैं मामले
आरोपी जावेद खान के खिलाफ लसूड़िया और मुंबई में भी करोड़ों रुपये की हेराफेरी तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ऋण लेने के मामले दर्ज हैं।








