देवास में गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की थी साजिश
देवास में गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की थी साजिश
देवास में गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की थी साजिश
देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए देवास के वारसी नगर इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
देवास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुनीत गेहलोद ने इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस को इस संदिग्ध के बारे में पुख्ता इंटेलिजेंस इनपुट (Intel) मिले थे, जिसके बाद गुजरात एटीएस की टीम ने देवास में डेरा डाला और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को धर दबोचा।
बिलाल दुर्रानी घाघरा के रूप में हुई पहचान, रच रहा था बड़ी साजिश
सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध आरोपी का नाम बिलाल दुर्रानी घाघरा बताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह गुजरात और मध्य प्रदेश के इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद का एक बड़ा आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में था।
-
वह इस इलाके में रहकर एक ‘स्लीपर सेल’ (Sleeper Cell) तैयार करने की साजिश रच रहा था।
-
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को बरगलाना और आने वाले समय में किसी बड़ी राष्ट्रविरोधी घटना को अंजाम देना हो सकता था। देवास में गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनाने की थी साजिश
लॉर्ड्स में कल अजेय इंग्लैंड के घर में ऑस्ट्रेलिया की अग्निपरीक्षा; क्या कंगारू टीम सातवीं बार रचेगी इतिहास?
नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, अलर्ट पर देवास पुलिस
यह पूरी कार्रवाई देवास शहर के वारसी नगर क्षेत्र में हुई, जो नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और एटीएस के आला अधिकारियों ने अभी ज्यादा जानकारी साझा करने से परहेज किया है।
ताजा अपडेट के मुताबिक, गुजरात एटीएस की टीम कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी बिलाल को अपने साथ लेकर गुजरात के लिए रवाना हो चुकी है, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।
एजेंसियों की बढ़ी चौकसी: शांत माने जाने वाले देवास जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क (Alert) हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिलाल देवास में कब से रह रहा था और यहाँ उसके संपर्क में कौन-कौन से लोग थे।








