कटनी में बड़ा एक्शन: जर्जर ‘अग्रवाल बिल्डिंग’ पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हादसे में हो चुकी थी एक मौत; मुख्य मार्ग बंद कर गिराई गई इमारत

कटनी में बड़ा एक्शन: जर्जर 'अग्रवाल बिल्डिंग' पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हादसे में हो चुकी थी एक मौत; मुख्य मार्ग बंद कर गिराई गई इमारत

कटनी में बड़ा एक्शन: जर्जर ‘अग्रवाल बिल्डिंग’ पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हादसे में हो चुकी थी एक मौत; मुख्य मार्ग बंद कर गिराई गई इमारत

विशेष रिपोर्ट (यशभारत.कॉम): मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हादसों का सबब बनी जर्जर और खतरनाक इमारतों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवा स्थित अति-जर्जर ‘अग्रवाल बिल्डिंग’ को जमींदोज करने की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह से शुरू कर दी गई।

भारी-भरकम जर्जर इमारत को ढहाने के लिए नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम पोकलेन और बुलडोजर जैसी भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुँची और मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: मुख्य मार्ग पर आवाजाही बंद

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के हादसे या जनहानि को रोकने के लिए बरगवा के मुख्य मार्ग को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

मौके पर रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह सहित पुलिस और नगर निगम का भारी अमला तैनात रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।

पूर्व में हादसे में जा चुकी है एक व्यक्ति की जान

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अग्रवाल बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। पूर्व में इसी इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की अकाल मौत हो चुकी थी।

हादसे के बाद भी इस खतरनाक ढांचे में व्यावसायिक व अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिससे आसपास के व्यापारियों और राहगीरों की जान को हमेशा खतरा बना रहता था। लगातार उठते सवालों और सुरक्षा खतरों को देखते हुए आखिरकार नगर निगम ने इसे पूरी तरह ध्वस्त करने का फैसला लिया।कटनी में बड़ा एक्शन: जर्जर ‘अग्रवाल बिल्डिंग’ पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हादसे में हो चुकी थी एक मौत; मुख्य मार्ग बंद कर गिराई गई इमारत