राजगढ़: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 हज़ार की रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी रंगे हाथों गिरफ्तार
राजगढ़: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 हज़ार की रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी रंगे हाथों गिरफ्तार
राजगढ़: राजगढ़ जिले के जीरापुर में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी सीमा दांगी और उसके सह-आरोपी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने एक किसान से उसकी जमीन का नामांतरण (Mutation) करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
नामांतरण के नाम पर मांगी थी रिश्वत
-
शिकायत: ग्राम श्यामपुरा निवासी आवेदक राम प्रसाद दांगी ने जीरापुर तहसील के ग्राम खेजड़िया (हल्का नंबर 78) में स्थित अपनी जमीन का नामांतरण कराने के लिए आवेदन किया था।
-
रिश्वत की मांग: पटवारी सीमा दांगी ने बिना पैसे काम न करने की बात कहते हुए काम के बदले 7,000 रुपये की मांग की।
-
लोकायुक्त में शिकायत: रिश्वत न देकर आवेदक ने 13 अगस्त 2026 को लोकायुक्त पुलिस भोपाल में इसकी शिकायत कर दी, जिसका सत्यापन सही पाया गया।
लोकायुक्त का जाल और गिरफ्तारी
20 अगस्त 2026 को एसपी लोकायुक्त सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन और डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल गठित किया गया। टीम ने जीरापुर की सिरपोई कॉलोनी स्थित पटवारी के निजी कार्यालय में दबिश देकर पटवारी सीमा दांगी को उसके साथी बबलू वर्मा के माध्यम से 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा।
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजगढ़ में 1 साल के भीतर लोकायुक्त का 5वां बड़ा एक्शन
राजगढ़ जिले में पिछले एक साल के अंदर लोकायुक्त द्वारा पकड़ा गया रिश्वतखोरी का यह 5वां मामला है:
-
केस 1 (17 जुलाई): ग्राम रोजगार सहायक दिनेश कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत (5% कमीशन) लेते पकड़ा।
-
केस 2 (17 अप्रैल): राजगढ़ CMHO डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
-
केस 3 (9 जून 2025): नरसिंहगढ़ में राजस्व निरीक्षक (RI) जगदीश पटेल को ₹4,000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
-
केस 4 (6 अप्रैल 2025): जिला मत्स्य महासंघ अधिकारी सुरेखा सराफ के आउटसोर्स कर्मचारी को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया गया। राजगढ़: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 हज़ार की रिश्वत लेते महिला पटवारी और उसका साथी रंगे हाथों गिरफ्तार








