उत्तरप्रदेशFEATURED

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,  8.7 लाख के बिल पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत, रांची में सीबीआई (CBI) ने दक्षिण पूर्वी रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने 8.7 लाख रुपये के लंबित बिल को पास कराने के बदले 10% रिश्वत की मांग की थी।

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेलवे अधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 जाल बिछाकर की गई कार्रवाई

सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और आरोपी को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कार्यालय और घर पर भी छापेमारी की गई है।

 शिकायतकर्ता ने क्या बताया?

ठेकेदार अजय त्यागी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने रेलवे को वाहन किराए पर दिए थे, जिसका 8.70 लाख रुपये भुगतान लंबित था। इस भुगतान के लिए उनसे रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने सीबीआई से शिकायत की।

 रेलवे प्रशासन में बड़ा फेरबदल

इस मामले के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने रांची डिवीजन की सीनियर DCM शुची सिंह को पद से हटा दिया है और उनकी जगह श्रेया सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 जांच जारी

सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की बात सामने आई है।

Back to top button