मॉल पर बड़ी कार्रवाई: धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में जाने से रोका, लो फि‍र क्‍या था सात दिन के लिए हो गई मॉल की छुटटी

मॉल पर बड़ी कार्रवाई: धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में जाने से रोका, लो फि‍र क्‍या था सात दिन के लिए हो गई मॉल की छुटटी

मॉल पर बड़ी कार्रवाई: धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में जाने से रोका, लो फि‍र क्‍या था मॉल की छुटटी सात दिन के लिए हो गई, धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में घुसने से रोकने का मुद्दा गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में गूंजा। इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए मॉल को सात दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया। सरकार ने घटना को किसान की गरिमा और आत्म सम्मान का अपमान करार दिया। साथ ही ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा विधायकों ने भी घटना की निंदा की।

 

कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने यह मुद्दा उठाया और सरकार से कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मीडिया में मैनें देखा कि बंगलूरू में पढ़ने वाला ग्रामीण परिवेश का एक युवक अपने पिता जो कर्नाटक की पारंपरिक पोशाक पहने थे, को लेकर एक मॉल में पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक के पिता को मॉल में अंदर नहीं जाने दिया, क्योंकि वह धोती पहने थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। इस मामले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, जो सभी मॉल के लिए नजीर बने।

↑
Exit mobile version