Latestमध्यप्रदेश

भोपाल में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई: कम गैस देने पर सिद्धार्थ इंडेन की डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड

भोपाल में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई: कम गैस देने पर सिद्धार्थ इंडेन की डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड। भोपाल के कोलार क्षेत्र में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई जांच में एजेंसी के 50 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से कम गैस पाई गई थी। जिला प्रशासन की सिफारिश पर इंडियन ऑयल ने यह सख्त कदम उठाया। अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं को कम गैस देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था, जो उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

भोपाल में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई: कम गैस देने पर सिद्धार्थ इंडेन की डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड

7792 उपभोक्ताओं को मिली राहत


एजेंसी के सस्पेंड होने से प्रभावित करीब 7,792 उपभोक्ताओं को तुरंत राहत देने के लिए उन्हें मिसरोद स्थित रघु इंडेन गैस एजेंसी से अटैच कर दिया गया है। अब इसी एजेंसी के माध्यम से क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी को परेशानी न हो।

भोपाल में 46 गैस एजेंसियां सक्रिय


उल्लेखनीय है कि भोपाल में कुल 46 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं, जिनमें से 20 से अधिक इंडियन ऑयल (इंडेन) की हैं। शहर के लगभग साढ़े चार लाख उपभोक्ता रसोई गैस के लिए इंडेन पर निर्भर हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि गैस चोरी, कम वजन या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर अन्य एजेंसियों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button