Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal Nagar Nigam News: फर्नीचर दुकानों के बाद अब हटाई जाएगी आजाद नगर की 163 झुग्गियां, निशान लगाना शुरू

Bhopal Nagar Nigam News भोपाल। मेट्रो के चार पिलर बनाने में बाधक सुभाष नगर फाटक के पास बनी 45 फर्नीचर दुकाने हटाने के बाद अब मेट्रो डिपो बनाने में बाधक आजाद नगर की झुग्गियां हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। पुल बोगदा के पास मेट्रो का डिपो बनाने में करीब 163 झुग्गियों को शिफ्ट करने में जिला प्रशासन और नगर निगम को पसीना आ रहा है, हालांकि अब यहां पर झुग्गियों को हटाने के लिए निशान लगाना और सर्वे का काम पूरा हो गया है। इधर, झुग्गीवासियों का कहना है कि जब तक उन्हें दूसरी जगह नहीं दी जाती है तब तक उन्हें न हटाया जाए।

दरअसल, राजधानी में मेट्रो का काम तेज हो गया है। विगत दिनों आठ स्टेशन बनाने के लिए भूमिपूजन हो चुका है। अब काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो के पहले पर्पल रूट पर एम्स से करोंद तक तीन पोर्टल बनाए गए है। जिसमें एक साकेत नगर के पास, दूसरा डीबी मॉल के पास और तीसरा सुभाष नगर स्टेशन के पास बनाया जा रहा है। सुभाष नगर आरओबी के समानांतर बन रहे एलीवेटेड रूट बनाया जा रहा है। मेट्रो के पर्पल और रेड दोनों रूट में बिजली की सप्लाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके और शहर की बिजली व्यवस्था इससे प्रभावित न हो इसके लिए तीन नए विद्युत सब स्‍टेशन बनाए जा रहे है। तीन लोकेशन ऑल इंडिया रेडियो के पास, करोंद में केंद्रीय कृषि संस्थान और सुभाष नगर फाटक स्थित डिपो की जमीन पर बिजली का सब स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए पेड़ों की कटाई भी की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम