भोपाल=जबलपुर हाइवे के शहपुरा में ब्रिज से नीचे कार पर गिरा हाइवा, दो की मौत, 6 गंभीर

भोपाल(YASHBHARAT.COM)। जबलपुर-भोपाल हाइवे नंबर=45 पर आज दोपहर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब ब्रिज से अनियंत्रित होकर हाइवा सर्विस रोड से जा रही कार पर गिर गया। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। बताया जाता है कि जबलपुर-भोपाल रोड पर शहपुरा के पास आज दोपहर दो बजे के लगभग ब्रिज से गुजर रहा हाइवा अनियंत्रित होकर नीचे सर्विस रोड से गुजर रही लकार पर गिर गया। हाइवा के गिरने से कार में सवार सभी लोग दब गए, जिनकी चीख पुकार सुनकर राह चलते लोग रुक गए। देखते ही देखते इस रोड पर अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से कार में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब 6 घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सभी की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।








