Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal Crime News: जालसाज से फौजी बनकर किया सौदा और क्यूआर कोड स्कैन कराकर महिला के खाते से उड़ाए 28 हजार रुपये

Bhopal Crime News: भोपाल। कोलार की राजस्व कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। शातिर जालसाज ने खुद को फौजी बताते हुए उससे ऑनलाइन के नाम पर 28 हजार रूपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने ओएलएक्स पर अपना डेस्कटॉप कम्प्यूटर बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। पीड़िता ईदगाह हिल्स स्थित एक स्कूल में डाटा एंट्री आपरेटर है।

पुलिस के अनुसार राजहर्ष कॉलोनी निवासी आरती त्रिवेदी ने अपना पुराना कम्प्यूटर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। 2 अक्टूबर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना परिचय सैन्‍य हवलदार के रूप में दिया और कहा कि वह उनका कम्प्यूटर खरीदना चाहता है। सौदा तय होने के बाद उसने ऑनलाइन दस रुपये उनके वालेट में ट्रांसफर किए। बाद में उसने महिला से क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा। जैसे ही महिला ने क्‍यूआर कोड स्कैन किया, उसके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए। बाद में जब महिला ने आरोपित से संपर्क किया और इसके बारे में बताया तो उसने रकम वापस करने का झांसा देते हुए दूसरा क्यूआर कोड भेजा। इसे स्‍कैन करने पर दोबारा से 14 हजार कट गए। इस तरह कुल मिलाकर 28 हजार रुपये की उनके साथ ठगी हुई।

युवती के खाते से 31 हजार रुपये निकाले
सोनागिरी में रहने वाली 22 साल कृतिका राय के निजी काम करती है। उनके काम के सिलसिले में वेबसाइड पर एक प्रोफाइल बनाया था। उसे देखकर उनके पास 28 सितंबर को एक फोन आया। उसने उनको वेबसाइड पर रजिस्ट्रेशन के लिए बोला और दस रूपये का रजिस्ट्रेशन जमा करने के लिए कहा। जैसे शुल्क खाते सेे ऑनलाइन जमा किए तो दस रूपये के स्थान 31 हजार रूपये निकालकर धोखाधड़ी की। पहले उन्होंने शिकायत साइबर क्राइम में की थी, बाद में उनकी शिकायत को पिपलानी थाने भेजा गया। जहां केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 29 हजार निकाले
कोहेफिजा के हलालपुर निवासी 28 वर्षीय नगमा खान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके पास निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उनके पास 1 अक्टूबर को फोन आया और उसने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर उनके खाते से करीब 29 हजार रूपये निकाल लिए। उनकी शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम