Bhopal Corona News Update: यूनिवर्सिटी के डीन सहित 6 पॉजिटिव मिले
भोपाल। फेस्टिवल सीजन और बाजार में शॉपिंग की दौड़ धूप के बीच चिंता बढ़ाने वाली खबर है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 दिन में 6 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से चार की ट्रेवल हिस्ट्री है। एक फ्लाइट से और तीन ने ट्रेन से सफर किया है।
भोपाल में नेगेटिव रिपोर्ट दिखाई थी, मुंबई टेस्ट में पॉजिटिव निकले
फ्लाइट से सफर करने वाले एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के डीन, मंगलवार सुबह फ्लाइट से मुंबई गए थे। हवाई यात्रा प्रारंभ करने से पहले प्रोटोकॉल के अनुसार उन्होंने अपनी नेगेटिव RTPCR एयरपोर्ट पर प्रदर्शित की थी लेकिन मुंबई में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि डीन किससे संक्रमित हुए और उनके संपर्क में कौन-कौन आया।
हल्की सर्दी खांसी थी, जांच कराई तो पॉजिटिव निकले
इसी तरह तीन लोगों ने ट्रेन से यात्रा की है। कहां से संक्रमित हुए और कितने लोगों को संक्रमित कर दिया है कहा नहीं जा सकता। 2 लोग ऐसे हैं जिन्हें हल्की सर्दी-खांसी थी। एहतियात के तौर पर उन्होंने जांच कराई थी जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मध्यप्रदेश के शहडोल में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मिजोरम से आई दो लड़कियां पॉजिटिव पाई गई है। इनके संपर्क में आए होटल के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

