मध्यप्रदेश

Bhopal Accident News: एयरफोर्स कॉलोनी में चौथी मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत

Bhopal Accident News: भोपा। सूखीसेवनिया थाना इलाके के बालमपुर में स्थित एयरफोर्स कॉलोनी में रहने वाले एयरफोर्स कर्मचारी के तीन साल के मासूम बेटे की शनिवार को चौथी मंजिल की बालकनी की बाउंड्रीवाल से गिरने से मौत हो गई। घटना के समय मां घर के अंदर काम कर रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूखीसेवनिया थाने की एसआइ स्वाति के अनुसार सुनील कुमार शर्मा बालमपुर स्थित एयरफोर्स में हैं। वह पत्नी और तीन साल के बेटे मोक्ष के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। मोक्ष उनका इललौता बेटा था। शनिवार दोपहर वह घर में खेल रहा था। मां घर के अंदर काम में व्यस्त थी, तभी मोक्ष खेलते-खेलते बालकनी के पास पहुंच गया। उस समय बिल्डिंग के नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे। पुलिस का अंदाजा है कि बच्चों को देखने के लिए वह बालकनी की बाउंड्रीवाल से नीचे की तरफ झांका होगा और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उस समय सुनील घर पर नहीं थे। बच्‍च के गिरने पर आसपास के लोग तुरंत उसे लेकर पीपुल्स अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। बच्चे की मौत के बाद परिजन काफी दुखी थे, इस कारण से बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस माह मासूम के गिरने की दूसरी घटना
मासूम के छत से गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले टीटीनगर में एक मासूम सीढ़ियों की सुरक्षा के लिए बनी दीवार से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के समय वह दीवार पर चढ़कर खेल रहा था।

Back to top button