Coronaमध्यप्रदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में कोरोना के तीखे तेवर, 15 हजार पहुंच रही मरीजों की संख्या, हर क्षेत्र से मिल रहे संक्रमित

Bhopal corona भोपाल। राजधानी में कोरोना का तेवर तीखा हो गया है। एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आकंड़ा सामने आया है। मरीजों की संख्या 15 हजार पहुंच रही है

शनिवार को राजधानी में कोरोना संक्रमित 307 नए मरीज मिले। सीएम हाउस से संबंधित एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई।

विधानसभा से एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी  पॉजीटिव आई। इसी तरह एम्स से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई, जीएमसी से 3 लोगों की रिपोर्ट, जेपी से 2 लोगों की रिपोर्ट  पॉजीटिव, जहावर लाल नेहरू केंसर अस्पताल से 1 व्यक्ति  कोरोना संक्रमित मिला।

वहीं चिरायु अस्पताल से 1 व्यक्ति , 25 वी बटालियन से 7 जवानों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं Eme सेंटर से 4 जवानों की रिपोर्ट , शाहजहानाबाद थाने से 1 जवान की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पुलिस रेडियों कालोनी से 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले तो जिला जेल से 6 लोग  संक्रमित हैंं।

अरेरा कालोनी से 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले। साउथ टीटीनगर से 6 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, प्रोफेसर कालोनी से 2 लोग संक्रमित, चार इमली से 4 लोग निकले संक्रमित, कंसाना कोठी केरवा रोड से 2 लोग निकले संक्रमित मिले। रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से 2 लोग निकले संक्रमित, इब्राहिमगंज से 3 लोग निकले संक्रमित, बरखेड़ी गांव से 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले कुल मरीजों की संख्या 14909 हो गई।  354 लोगों मृत्यु जबकि  12575 ठीक हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम