Google Trends में टॉप पर ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात, 72 घंटे में बना सबसे ज्यादा सर्च किया गया नाम

Google Trends में टॉप पर ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात, 72 घंटे में बना सबसे ज्यादा सर्च किया गया नाम

Google Trends में टॉप पर ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात, 72 घंटे में बना सबसे ज्यादा सर्च किया गया नाम, नासिक के चर्चित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात का मामला अब इंटरनेट पर छा गया है। लगातार हो रहे खुलासों के बीच यह केस पिछले 72 घंटों में गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले विषयों में शामिल हो गया है।

Google Trends में टॉप पर ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात, 72 घंटे में बना सबसे ज्यादा सर्च किया गया नाम

Google Trends के आंकड़ों के मुताबिक, अशोक खरात प्रकरण को “ब्रेकआउट” कैटेगरी में दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि इस विषय की सर्च में अचानक भारी उछाल आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 17 मार्च तक इस नाम की कोई खास सर्च नहीं थी, लेकिन महज तीन दिनों में ही यह तेजी से बढ़ते हुए 20 मार्च को 100 के अधिकतम सर्च स्कोर तक पहुंच गया। 23 मार्च तक यह ट्रेंड लगातार बना रहा, जिससे लोगों की बढ़ती दिलचस्पी साफ नजर आती है।

क्षेत्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च नासिक से की गई, जबकि मुंबई, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर जैसे बड़े शहरों से भी भारी संख्या में लोगों ने इस मामले को सर्च किया।

सर्च पैटर्न से पता चलता है कि लोग “खरात न्यूज”, “वीडियो” और “बैकग्राउंड” जैसे कीवर्ड्स के जरिए न सिर्फ ताजा अपडेट, बल्कि आरोपी की पूरी जानकारी जानने में भी रुचि दिखा रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे नए खुलासों ने इस मामले को स्थानीय स्तर से उठाकर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बढ़ती गतिविधि यह साफ दर्शाती है कि अशोक खरात प्रकरण को लेकर लोगों की उत्सुकता चरम पर पहुंच चुकी है।

Exit mobile version