FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत

Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत

Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत। देश भर में रोजाना हजारों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिकांश यात्री अपने घर से खाना लेकर आते है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जो घर का खाना नहीं ला पाते है।

Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत
Bhartiya Rail: 80 रुपए में ट्रेन में मिलेगा वेज खाना, जानिए पूरी डिटेल, और ज्यादा रेट पर कहां करें शिकायत

ऐसे में वह स्टेशन पर मिलने वाले खाने पर निर्भर होते हैं या फिर ट्रेन की पैंट्री के खाने के भरोसे होते है। ऐसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वेज मील (स्टैंडर्ड कैसरोल) की कीमत और इसका पूरा मेन्यू जारी किया है।

कई बार यात्री घर से खाना नहीं ला पाते हैं। ऐसे में लोगों को स्टेशन पर या ट्रेन में ही खाना खरीदना होता है। इसके साथ ही, ऐसे यात्रियों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिन्हें रेलवे द्वारा तय की गई कीमत की जानकारी नहीं होती है। लिहाजा, रेल मंत्रालय की ये जानकारी उन सभी यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। रेलवे ने स्टेशन पर मिलने वाले वेज मील (स्टैंडर्ड कैसरोल) की कीमत 70 रुपये तय की है। जबकि ट्रेनों में इसकी कीमत 80 रुपये निर्धारित की है।

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि, वेज मील (स्टैंडर्ड कैसरोल) के मेन्यू में प्लेन चावल (150 ग्राम), गाढ़ी दाल या सांभर (150 ग्राम), दही (80 ग्राम), 2 पराठा या 4 रोटी (100 ग्राम), सब्जी (100 ग्राम) और अचार का पैकेट (12 ग्राम) दिया जाता है।

Back to top button