Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Bhari Barish Alert In Mumbai: भारी बारिश से आज सभी स्कूल बंद

Bhari Barish Alert In Mumbai: भारी बारिश से आज सभी स्कूल बंद किये।मुंबई में बारिश को लेकर BMC ने कहा कि मुंबई में आज सुबह एक बजे से 7 बजे तक 6 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. इस वजह से निचले इलाकों में कई जगह भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया. उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं. आज भी भारी बारिश की संभावना है.

साथ ही बारिश की वजह से छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया जाता है. स्थिति की समीक्षा के बाद अगले सत्र के लिए निर्णय की घोषणा की जाएगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम