katniमध्यप्रदेश

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंत

कटनी। भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वावधान में युवा चेतना के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवा विभाग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की संरचना एवं राजा हांके व्यवस्था के तहत शासकीय तिलक राष्ट्रीय कालेज कटनी के प्राचार्य सुनील बाजपेई, मुख्य वक्ता गिरिराज किशोर पोद्दार एवं रामदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में शासकीय माध्यमिक शाला खिर गवर्नमेंट तिलक राष्ट्रीय कालेज के प्राचार्य सुनील बाजपेई के मुख्य आतिथ्य, मध्य क्षेत्र के संयोजक गिरिराज किशोर पोद्दार के मुख्य वक्ता एवं रामदयाल गुप्ता की अध्यक्षता तथा मुकेश चंदेरिया, दयाशंकर कनकने, श्रीमती किरण पोद्दार, तृप्ति ताम्रकार एवं खिरहनी शाला के प्राचार्य के विशिष्ट आतिथ्य में शासकीय माध्यमिक शाला खिरहनी में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं के विभिन्न शाखाओं के छात्रों की स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर निबंध एवं रंगीन चित्र बनाने की प्रतियों गिरता रखी गई। जिसमें 100 से ऊपर छात्र छात्राओं ने सोत्साह भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री पूजा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुकेश चंदेरिया ने संगठन का परिचय दिया, श्रीमती तृप्ति ताम्रकार ने विवेकानन्द की जीवनी पर बात की, रामदयाल गुप्ता ने जनजागरण हेतु संगठन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य तो कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्त कराना है ताकि हमारे धार्मिक स्थल तक हमारी यात्रा सुगम हो सके। मुख्य वक्ता गिरिराज किशोर पोद्दार ने आज के परिप्रेक्ष्य में भारत तिब्बत सहयोग मंच की आवश्यकता की जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में चीन ही हमारा सबसे बड़ा शत्रु है हमें उसके सामान का कम से कम उपयोग करना चाहिए ताकि उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रथास कर सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील बाजपेई ने कहा कि भारत तिब्बत सहयोग मंच बेहतर कार्य कर रहा है जो आज की‌ बड़ी आवश्यकता है। हम इसके साथ खड़े हैं और खड़े भी क्यों न हो यही तो देश हित में भी है। प्रतियोगिता मंडल के निर्णायक मंडल में चंद्रशेखर पांडे, श्रीमती एकता हांके पूनम अग्रवाल, वंदना मिश्रा, राखी तिवारी रहे। रंग भरो प्रतियोगिता में तेजस नामदेव एच डी मेमोरियल स्कूल प्रथम, अंशिका तिवारी विष्णु वेद स्कूल द्वितीय, भाविका दुबे अनामिका एकेडमी स्कूल तृतीय एवं जीविका चंदेल और श्रेया पाठक विष्णु वेद स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

IMG 20250115 WA0035

निबंध प्रतियोगिता में कामाक्षी सोनी विष्णु वेद स्कूल ने प्रथम, आकांक्षा चौधरी शासकीय माध्यमिक शाला खिरहनी ने द्वितीय,रोली तिवारी शासकीय माध्यमिक शाला खिरहनी ने तृतीय एवं अनुष्का उपाध्याय अनामिका एकेडमी तथा पूर्णिमा पटेल विष्णु वेद स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी को मुख्य अतिथि सुनील बाजपेई ने प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में दिलीप विश्वकर्मा एवं उनकी टीम ने अपने आर्केस्ट्रा में देशभक्ति के गीतों से न केवल सिर्फ समां बांधा वरन सबके दिलों को भी बांध कर रखा।कार्यक्रम में प्रताप सिंह राजपूत एवं सागर ने बेहतरीन फोटो ग्राफी की। संतोष सिंह योग शिक्षक एवं संदीप पुरवार की भी बेहतरीन सहभागिता के साथ अनेकानेक गणमान्य नागरिकों के साथ प्रतिभागी छात्रों की उपस्थिति कार्यक्रम के अंत तक बनी रही। आभार प्रदर्शन अमिता श्रीवास ने करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि