इन चोरों से सावधान, पलक झपकते पार हो जाएगा सामान, 4 गिरफ्तार
इन चोरों से सावधान, पलक झपकते पार हो जाएगा सामान, 4 गिरफ्तार

राजगढ़। ट्रेनों में महिला यात्रियों के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में जीआरपी को सफलता मिली है। पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपिताओं के कब्जे से चार मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं। चारों महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। एक आरोपिता के खिलाफ पूर्व से कई केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि ट्रेनों में लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। जिसके चलते सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन पर नजर रखने के अलावा जवान भी घूम रहे थे। जांच के दौरान चार संदिग्ध महिलाएं नजर आई थी। सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई थी। चारों महिलाओं के पास से चार मंगलसूत्र मिले हैं। दो दिन पूर्व ही एक महिला यात्री ने अपना मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
चारों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ के दौरान कोच में चढ़ते समय वह महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करती थी। आरोपित महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं। एक महिला के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 18 अगस्त को भी शहीद पार्क क्षेत्र में खरीदी के दौरान तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी हुए थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि उस वारदात में यह महिलाएं शामिल नहीं है








